Crime NewsHazaribaghJharkhandJharkhand StoryRanchi

हजारीबाग में बुलेट सवार को बचाने में टाटा सूमो कुएं में गिरा, 6 की मौत, 3 अन्य घायल 

Ranchi: हजारीबाग जिले के पदमा ओपी स्थित रोमी गांव में मंगलवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है. जब बरही से हजारीबाग जा रही सूमो विकटा पदमा ओपी स्थित रोमी गांव के समीप एक बुलेट सवार को बचाने के क्रम में NH-33 के किनारे स्थित एक कुएं में गिर गई. इस दौरान बुलेट सवार भी कुएं में गिर गया. स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल तीन लोगों को निकालकर उन्हें अस्पताल भेजा जबकि बाद में हाइड्रा क्रेन की मदद से सूमो गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला गया. कुएं से 6 शवों को बाहर निकाला गया है. वही घायलों का इलाज हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में पुलिस ने जियो टावर से बैटरी चोरी मामले में 2 आरोपी को लोहरदगा से किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button