JharkhandLead NewsNEWSRanchi

ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण से जाम मुक्त होगी राजधानी: सचिव

कांटाटोली बस पड़ाव से दुबलिया अंतरराज्जीय बस अड्डा तक चलेंगी सिटी बसें खादगढ़ा बस स्टैंड को विकसित कर प्रस्तावित आइएसबीटी से लिंक किया जायेगा ट्रांसपोर्ट नगर में चालकों और अन्य कर्मचरियों के लिए सुबिधा बढ़ाने का निर्देश

Ranchi : मुख्यमंत्री के सचिव सह नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण हो जाने से राजधानी रांची जाममुक्त होगी. साथ ही प्रदूषण पर नियंत्रण लगेगा.  पर्यावरण की सुरक्षा होगी. श्री चौबे ने ये बातें सुकरहुटू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर की प्रगति के निरीक्षण के बाद मीडिया से कहीं.  श्री चौबे ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया.

उन्होंने मीडिया को बताया कि रिंग रोड के निकट ही लोक जन सहभागिता ( पीपीपी ) मोड पर अंतरराज्जीय बस टर्मिनल ( आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जुडको द्वारा टेंडर आमंत्रित किया गया है. यह भी कहा कि वर्तमान के खादगढ़ा बस स्टैंड को पुनर्विकसित किया जायेगा. आइएसबीटी से खादगढ़ा बस स्टैंड को सिटी बस के माध्यम से जोड़ा जायेगा. दोनों बस अड्डों के बीच सिटी बसें चलेंगी. सिटी बसों के परिचालन के लिए एक दो दिनों में टेंडर प्रसारित कर दिया जायेगा.

श्री चौबे ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में जितनी छोटी बड़ी ट्रकों के पड़ाव की व्यवस्था है उसी के अनुरूप रात्रि विश्राम के लिए डोरमेट्री का भी इंतजाम किया जाये.  वर्तमान में 180 शैय्या वाले डोरमेट्री का प्रावधान किया गया है जबकि प्रथम चरण में कुल 424 वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था है.  उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो सिर्फ 16 कॉमर्शियल ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है उसकी भी संख्या बढ़ायी जाये. सचिव ने परामर्शी एजेंसी आइडेक के प्रतिनिधि द्वारा सवालों के समुचित जवाब नहीं दिये जाने के कारण नाराजगी जाहिर की. निर्माण की प्रगति पर संतुष्टि भी दिखायी. ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे इको फ्रेंडली गैवियन पर प्रसन्नता जाहिर की. श्री चौबे ने काम को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जुडको के परियोजना निदेशक ( तकनीकी ) गोपालजी ( जी नाम में शामिल है), परियोजना निदेशक ( प्रशासन) अरविन्द कुमार मिश्र, परियोजना प्रबंधक शितान्शु वैभव, उप परियोजना प्रबंधक ऋजु श्रीवास्तव और सहायक परियोजना प्रबंधक देवेश भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी संतोष यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Related Articles

Back to top button