Ranchi

खलारी में सीसीएल स्कूल बस की टायर फटने से कई बच्चों को लगी चोट

Ranchi: सीसीएल एनके एरिया के पुरनाडीह परियोजना के स्कूल बस का टायर फटने से बस पर सवार कई बच्चों को चोट लगी है. घटना खिलानधौड़ा के निकट घटी. बस पुरनाडीह से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. धमाके के साथ टायर फटने से बस जहां अनियंत्रित हुआ वहीं अंदर का फर्श क्षतिग्रस्त हो गया. बस्ती जे लोग दौड़कर वहां पहुंच गए. उप मुखिया कौलेश्वर मुंडा ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया. परियोजना द्वारा भाड़े पर बस लिया गया है. खलारी थाना पुलिस बस को कब्जे में ले ली है. बताया जा रहा है कि बस पहले से ही जर्जर अवस्था में थी.

Related Articles

Back to top button