Lead NewsNationalNEWS

ओडिशा के गंजम में भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर के बाद 10 लोगों की मौत, कई घायल

New Delhi: ओडिशा के गंजम जिले में भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कई यात्री इस हादसे में घायल भी हुए हैं. दो बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना गंजम जिले के दिगपहांडी के पास हुई. हादसे में घायल यात्रियों को बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले भर्ती कराया गया है. यहां 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कटक के एससीबी अस्पताल में रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार दुर्घटना देर रात करीब एक बजे हुई है. इसमें से एक सरकारी (OSRTC) बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस खांडादेउली गांव से बारात लेकर लौट रही थी.

Related Articles

Back to top button