
Jamshedpur: मानगो में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सफेदपोश गुनाहगार की गिरेबां से पुलिस अब भी दूर नजर आती है. वही मामले के आरोपी अजीज बुलेट मिस्त्री ने पिछले माह की आखिरी तारीख को पीड़िता के संरक्षक को मानगो स्थित ग्रामीण बैंक में सरेआम गालियां तो दी ही, सबके सामने धमकी भी दी. मानगो के चर्चित दुष्कर्म कांड में पीड़िता के नानक सेठ दुष्कर्म के कई आरोपितों के निशाने पर हैं. इससे पहले भी आरोपी अजीज मिस्त्री एकबार धमकी दी जा चुकी है. जिसके बाद पुलिस ने नानक सेठ को सुरक्षा गार्ड मुहैया करायी थी.
इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर : खौफ के साये में जी रही दुष्कर्म पीड़िता, हर शख्स लगता बेईमान
अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वे कौन लोग हैं, जिनकी शह पर एक बुलेट मिस्त्री अपनी दबंगई दिख रहा है. यह तो सार्वजनिक हो चुका है कि डीएसपी अजय केरकेट्टा और दारोगा इमदाद अंसारी ने भी पीड़िता की आबरू से खेला. लेकिन वो लोग कौन है जो इस घिनौने प्रकरण से अपना चेहरा छिपाने के लिए बुलेट मिस्त्री को आगे कर रहे है.
इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा : नक्सलियों ने छुपाकर रखा था बम बनाने का सामान, पुलिस ने किया बरामद
सीएम ने एक महीने में जांच के दिये हैं आदेश
हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलिस-प्रशासन को एक माह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए है. लेकिन राजनीतिक गड़बड़झाले में उलझी इस कहानी को पुलिस कबतक अंजाम तक पहुंचाती है. यह देखना भी रोचक होगा. हाल यह है कि इस बार नाबालिग के संरक्षक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो आरोपी अजीज मिस्त्री ने उसे देख लेने की बात कही. वहीं नानक सेठ की पत्नी कार में बैठी थी. आरोपित ने उसकी पत्नी को कार में देखा तो उसे अश्लील इशारा करते हुए वहां से फरार हो गया. घटना की जानकारी, एसएसपी अनूप बिरथरे को भी दी गई. इसके बाद आरोपी अजीज मिस्त्री के खिलाफ आजादनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया.
इसे भी पढ़ेंःराज्यपाल बोलीं- सिर्फ विश्व आदिवासी दिवस के दिन समारोह आयोजित कर साल भर भूल जाने से विकास नहीं होगा
संरक्षक को सरेआम धमकी
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग के संरक्षक ने कहा है कि 31 जुलाई को वह अपने एक फ्लैट के सिलसिले में मानगो ग्रामीण बैंक के मैनेजर के साथ बातचीत कर रहे थे. उसी समय दुष्कर्म का आरोपित अजीज मिस्त्री वहां आ गया. बैंक मैनेजर ने अजीज को बाहर रुकने का इशारा किया. इस पर अजीज गुस्सा हो गया और वह बैंक मैनेजर के सामने बैठे नाबालिग के संरक्षक को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. घटना की शिकायत मिलते ही आजादनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके आवास पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार हो गया. उल्लेखनीय है कि अजीज मिस्त्री की पहचान भी पीड़िता ने दुष्कर्म करने वालों के रूप में की है.
इसे भी पढ़ेंःविकास में भागीदारी चाहता है आदिवासी समाज : मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि मानगो के सहारा सिटी में नानक चंद्र सेठ के घर में पीड़िता बतौर नौकरानी काम करती और रहती थी. उसका कई महीनों से यौन शोषण हो रहा था. पीड़िता की मां ने जनवरी के महीने में इसकी शिकायत पुलिस से की. पीड़िता अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची तो वहां पुलिस वालों ने भी उसकी आबरू लुटी. पुलिस एफआईआर में शिव कुमार महतो, संतोष महतो और इंद्रपाल सिंह सैनी को नामजद कर पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. लेकिन मामले के बड़े आरोपी अब भी पकड़ से दूर है. पीड़िता मूल रूप से पोटका के एक गांव की रहने वाली है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




