JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

दल-बल के साथ मुंबई में जुट रहे झारखंडी सांसद और विधायक, जानें क्यों

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस के एक दर्जन से भी अधिक विधायक मुंबई निकल पड़े हैं. गुरुवार को वहां राष्ट्रीय स्तर का विधायक महासम्मेलन कार्यक्रम होना है. यह सम्मेलन 18 जून तक चलेगा. सम्मेलन की खासियत यह है कि इसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मीरा कुमार और शिवराज पाटिल भी इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं. इसमें देश के दूसरे राज्यों के अलावा झारखंड के भी कई विधायक शामिल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसमें देश भर से 2500 विधायक शामिल होंगे. इसके अलावा सैकड़ों सांसदों और चर्चित राजनेताओं के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. हालांकि अब तक इसमें झारखंड से कांग्रेस के अलावा कुछ गैरकांग्रेसी विधायकों के भी भाग लेने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से सांसद गीता कोड़ा, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, इरफान अंसारी, अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की के अलावा कई विधायक शामिल हैं. गैरकांग्रेसी विधायकों में विनोद सिंह का नाम सामने आ रहा है.

कांग्रेसियों का दिल्ली दरबार

इधर, झारखंड के सियासी गलियारों में इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा हो रही है कि हेमंत सरकार में मंत्रिमंडल में फेरबदल होना है. पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से यह सुगबुगाहट तेज हो गयी है. बोर्ड निगम के गठन के बीच मंत्रीपद के लिए कांग्रेसी नेताओं का दिल्ली दौरा तेज हो गया है. हालांकि, पार्टी को कोई भी विधायक या नेता इस मसले पर खुलकर बोलना नहीं चाह रहा है. मंत्री बदलने की चर्चा इसलिए भी जोरों पर थी कि पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने जब झारखंड के जिलों का दौरा किया, तो उन्हें मंत्रियों के बारे में अच्छा फीड बैक नहीं मिला था. उन्होंने सार्वजनिक मंच से भी कहा था कि कांग्रेस के कुछ मंत्री उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button