World

अफगानिस्तान : तालिबानी आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष,  पचास मारे गये

Kabul : अफगानिस्तान में  तालिबानी आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में पचास से अधिक लेागों के मारे जाने की खबर है. संघर्ष लोगर प्रांत में हुआ. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमवार देर रात तालिबानी आतंकवादियों ने अजरा जिले और आसपास के क्षेत्रों पर हमला कर दिया. उसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी हमला किया. एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच अजरा के विभिन्न हिस्सों में भयंकर मुठभेड़ शुरू हो गयी. बताया कि मुठभेड़ में कई आतंकवादी मारे गये हैं व कई घायल हुए. हालांकि संख्या की जानकारी नहीं दी.

बता दें कि इससे पूर्व अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत परवान में रविवार को सैन्य काफिले के पास आत्मघाती कार बम विस्फोट में सात लोग घायल हो गये थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट प्रांत की राजधानी चारीकार के बाहरी इलाके खलाजई इलाके में हुआ.

इसे भी पढ़ेंःJSMDC : 11 में 10 खदानें बंद, वेतन पर सालाना खर्च 100 करोड़, आमदनी महज 16-17 करोड़

शुक्रवार को भी एक शिया मस्जिद में हुए विस्फोट

अफगानिस्तान के गरदेज शहर में शुक्रवार को भी एक शिया मस्जिद में हुए दो विस्फोटों में कम से कम 35 लोग मारे गये और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर थी.  दोपहर बाद लगभग 1.30 जब लोग पूर्वी पकटिया प्रांत की राजधानी गरदेज शहर की इमाम-ए-जमान मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, उसी समय विस्फोट हुआ. पकटिया पुलिस प्रमुख के अनुसार दो बंदूकधारी मस्जिद में दाखिल हुए और उन्होंने खुद को उड़ाने से पहले नमाजियों पर गोलीबारी की.

इसे भी पढ़ेंःक्या मंत्री लुइस मरांडी के बयान की वजह से झारखंड-पश्चिम बंगाल के लोगों में पैदा हुआ तनाव ?

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते

Related Articles

Back to top button