Koderma

कोडरमा: बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, पेयजल और बिजली आपूर्ति पर जोर

Koderma: सोमवार को समाहरणालय सभागार में अल्पसंख्यक कल्याण व निबंधन मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक में मंत्री ने विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाएं टीसीबी, डोभा, फील्ड बंड आदि योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. उन्होंने पथ व ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत योजनाओं यथा सड़क निर्माण कार्य की जानकारी ली और कहा कि योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करें. इस शिकायत पर कि जिले में योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास अधिकारी खुद कर रहे हैं, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा ही योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का निर्देश दिया. साथ ही कल्याण विभाग को कब्रिस्तान के चारदीवारी के साथ साथ सौंदर्यीकरण की योजनाओं को लेने को कहा. उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में  पेयजल आपूर्ति पर्याप्त से हो, ख़्याल रखेंगे. साथ ही बिजली संकट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मंत्री ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए कोडरमा जिला में लीजधारक की जानकारी ली. उन्होंने चालान काटने से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिये. पर्यटन से संबंधित विकास को लेकर प्रस्ताव देने का बात कही. आउटसोर्सिंग के तहत बहाली को लेकर 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही. बैठक में विधायक अमित यादव, विधायक उमाशंकर अकेला यादव, विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सभी जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: ईडी ने बरियातू के सेना के कब्जे और बजरा मौजा की जमीन से संबंधित 74.39 करोड़ की संपत्ति किया अटैच

Related Articles

Back to top button