JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiSports

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023: रांची में झारखंड टीम के चयन ट्रायल में 25 खिलाड़ी चयनित

Ranchi: 27 जून से 7 जुलाई तक राऊरकेला (ओड़िशा) में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होना है. इसके लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल, रांची में शनिवार को हुआ. ट्रायल में झारखंड के सिमडेगा, रांची, गुमला, खूंटी जिला सहित झारखंड सरकार (खेल विभाग) द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर सहित विभिन्न आवासीय सेंटरों के भी कुल 66 महिला खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया. इसमें से 25 खिलाड़ियों को चयनित किया गया.
इसे भी पढ़ें: 8 माह से नहीं मिल रहा पूरक पोषाहार, आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों के निवाले पर लगा ग्रहण

हॉकी झारखंड के मुताबिक प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा. इनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा. चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो, झारखंड सरकार द्वारा संचालित आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की कोच प्रतिमा बरवा, लचरागढ़ की कोच तारिणी कुमारी,बरियातू की कोच करुणा पूर्ति, हुलहुंडू की कोच दुलारी टोपनो, अंपायर नीतू कुमारी सहित अन्य भी उपस्थित थीं.

Related Articles

Back to top button