
Palamu : देश में मॉब लिंचिंग की घटनायें बढ़ती जा रही हैं. इसे लेकर लोगों को जगरीक करने के लिये भारतीय जन नाट्य संस्था इप्टा के कलाकारों ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के जरिये इप्टा की ओर से लोगों को बताने की कोशिश की गयी कि भारत अनेकता में एकता का परिचायक है. साथ ही नाटक के माध्यम से नफरत की आग में जलने से बचने और भीड़तंत्र को उखाड़ फेंकने की अपील भी लोगों से की गयी.
इप्टा की ओर से नाटक मंडली की ओर से संदेश दिया गया कि – जहां नानक, कबीर और इकबाल के बोल हिंदुस्तानियों के रगों में गूंजती हैं, अमन, शांति और प्रेम के लिए. वहीं इस मुल्क में नफरत हिंसा और दंभ के जरिए भीड़तंत्र हावी है. यहां साजिशों के दौर से गुजर रहा है हर आदमी.
इसे भी पढ़ें – अर्जुन मुंडा का यह ट्वीट कहीं सत्ता पर काबिज हुक्मरानों के लिए कुछ इशारा तो नहीं
प्रेमचंद की 138वीं जयंती पर नुक्कड़ नाटक किया गया
वहीं कथा सम्राट साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 138वीं जयंती पर इप्टा की पलामू इकाई ने नुक्कड़ नाटक किया. अपने नाटक के जरिये इप्टा की ओर से मॉब लिंचिंग कर फैलाई जा रही हिंसा का विरोध किया गया और सीधे तौर पर जनता से संवाद भी स्थापित किया गया. नाटक के जरिए कलाकारों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पंसारे, कलबुर्गी और गौरी लंकेश को याद करते हुए कहा कि आज अगर प्रेमचंद जिंदा होते हैं तो उनका भी यही हश्र होता. जैसा आज हमारे हुक्माराम मुल्क को भीड़तंत्र के हवाले कर देना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें – एग्जाम प्रेशरः दस सालों में झारखंड में 540 छात्रों ने फेल होने पर दी जान, 213 छात्र जमशेदपुर के
नाटक के अंत में दर्शकों ने कलाकारों से बात करते हुए कहा कि इस नाटक में और भी कई चीजें जोड़ने की जरूरत है. देश में बढ़ रहे रेप की घटना और बोलने व लिखने की आजादी पर हमले को भी जोड़ने की जरूरत है. प्रेम प्रकाश द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक में शशि पांडे, मनीष कुमार ,अजीत ठाकुर, दिनेश कुमार शर्मा, रविशंकर ने अभिनय किया. इसके अलावा मौके पर राजीव रंजन, समरेश सिंह, अलोक श्रीवास्तव, राजेश पांडे, मयंक राज, आयुष प्रकाश, शब्बीर अहमद, गौतम कुमार, रविंद्र कुमार, रुचिर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग : घाघरा डैम को लेकर विधायक की बेटी और भाई आपस में भिड़े
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




