JharkhandRamgarh

रामगढ़ सड़क दुर्घटना में गाड़ियों में लगी आग, 10 लोगों की मौत की आशंका-कई घायल

Ramgarh : जिले में चुटुपालू घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग – 33 पर सोमवार को ट्रक और बस में टक्कर हो गयी. रांची से साहिबगंज जा रही आशीर्वाद बस चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. और उसमें आग लग गई. जिसके बाद बस में सवार यात्री खुद को बचाते हुए खिड़कियों से बाहर निकलें और दूसरों को भी बाहर निकाला. वहीं घटना की वजह से एनएच-33 पर यातायात बाधित हो गया. सूत्रों के मुताबिक घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी वहीं कई लोग इसमें बुरी तरह से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें- अखबार ने 2017 के सर्वे को ताजा सर्वे बताकर रघुवर दास को बताया सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री

घटना में कई गाड़ियों में लगी आग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. उन्होंने घटना में घायल लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर आग बुझाने के दौरान दमकल के कई कर्मी भी आंशिक रूप से झुलस गए. घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तरा से आ रहे एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद बस पलट गयी और उसमें आग लग गई. सूत्रों ने बताया कि आग तेजी से फैली और ट्रक समेत तीन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बस से फौरन निकाला लिया गया.

इसे भी पढ़ें- रांची ‘सुसाइड’ कांड में पुलिस की थ्योरी- दीपक और उसके भाई ने पहले परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की, फिर दोनों ने लगा ली फांसी

कैसे हुई घटना

मिथेन गैस भरे टैंकर में पेपर लदे एक ट्रक ने धक्का मार दिया था. जिससे की आग लग गयी. वहीं घटना के बाद बस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एक टैंकर जल रहा है. बस जल रहे टैंकर की चपेट से बचने के लिए किनारे से निकलने लगी. लेकिन इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को धक्का मार दिया. जिससे की बस ने अपना संतुलन खो दिया और जाकर डिवाइडर पर चढ़ गयी और पलट गयी. घटना की वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. इसमें लगभग दस लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है वहीं कई घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें- पहाड़ी मंदिर : रांची प्रशासन और समिति के बीच हुआ विवाद, उर्मिला कंस्ट्रक्शन ने उठाया फायदा

घटना के बाद आवागमन बंद

दुर्घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रांची से जानेवाली गाड़ियों को ओरमांझी में ही रोक दिया गया. जिसके बाद उन्हें सिकिदरी के रास्ते भेजा गया. वहीं रामगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रामगढ़ के सुभाषचौक पर ही रोक दिया गया. वहीं घटना के बाद एनएच-33 पर कई घंटों तक जाम लगा रहा. कई गाड़ियां जाम में फंसी रही.

इसे भी पढ़ें- अडानी पावर प्लांट के लिए जमीन नहींं देने वाले रैयतों की अाजीविका संकट में

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button