NationalNEWS

CBI: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद होंगे सीबीआई के नए निदेशक, दो साल का रहेगा कार्यकाल

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन सदस्य चयन समिति ने उनका नाम तय किया है. इस तीन सदस्य समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: अरब सागर में पकड़ी गई 12 हजार करोड़ की ड्रग्स, गुजरात लाई जा रही थी खेप

हालांकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रवीण सूद के नाम के आगे अपने विरोध का नोट भी दर्ज किया है क्योंकि वो उन अधिकारियों के पैनल में शामिल नहीं थे जिन्हें पहले सीबीआई निदेशक के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.

Related Articles

Back to top button