
Ranchi: चक्रधरपुर मंडल के नुआगॉं स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित विभिन्न ट्रेन सेवाएं 14-18 मई तक प्रभावित होंगी. रांची रेल मंडल ने इस संबंध में सूचना जारी करते बताया है कि ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 15/05/2023 से यात्रा प्रारंभ 18/05/2023 तक (कुल चार दिन) रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला – एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 14-05-2023 एवं यात्रा प्रारंभ 17-05-2023 को राउरकेला के स्थान पर हटिया तक ही जाएगी. ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 16-05-2023 एवं यात्रा प्रारंभ 18-05-2023 को राउरकेला के स्थान पर हटिया से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 14/05/2023 एवं यात्रा प्रारंभ 17/05/2023 को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलम्ब से पुणे से प्रस्थान करेंगी.
ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदाटाउन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 15/05/2023 को अपने निर्धारित समय से 01 घंटे विलम्ब से सूरत से प्रस्थान करेंगी. ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 15/05/2023, यात्रा प्रारंभ 16/05/2023 एवं यात्रा प्रारंभ 18/05/2023 को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलम्ब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेगी.
ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 14/05/2023 एवं यात्रा प्रारंभ 16/05/2023 को अपने निर्धारित समय से 04 घंटे विलम्ब से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी.
झालिदा स्टेशन पर हटिया- पुर्णिया कोर्ट ट्रेन का ठहराव
रांची रेल मंडल ने यह भी जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि “ट्रेन सं॰ – 18626/18625 हटिया – पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस एवं ट्रेन सं॰ – 13304/13303 रांची – धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस” ट्रेनों का राँची रेल मंडल के झालिदा स्टेशन पर अगले आदेश तक ठहराव जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: वायरल वीडियो प्रकरण में सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल, रघुवर और दीपक प्रकाश से मांगा जवाब




