JharkhandLead NewsRanchi

90 किमी पदयात्रा कर मनरेगाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष दिया धरना

हर सरकार ने मनरेगाकर्मियों को ठगाः बागे

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में अपने स्थायीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू खूंटी से रांची राजभवन तक तीन दिनों में 90 किलोमीटर की पदयात्रा कर मनरेगा कर्मियों का जत्था बुधवार को रांची पहुंचा. राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया और अपनी मांगों के समर्थन में जम कर नारेजबाजी की गयी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि झारखंड की तमाम सरकारों ने मनरेगाकर्मियों को ठगा है. पूर्व की सरकार हो या वर्तमान सरकार किसी ने भी हमारी चिंता नहीं की. मनरेगाकर्मी पिछले 16 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, ऐसे में हमें विश्वास था कि इतने कम मानदेय पर अपने राज्य की सेवा कर रहे कर्मियों की सेवा नियमित की जायेगी. सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि 10 वर्षों से अधिक संविदा के आधार पर जो सेवा दे चुके हैं उनकी सेवा नियमित की जायेगी. वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री अपनी चुनावी सभा के दौरान किये गये वादे से अब विमुख होते नजर आ रहे हैं. तीन वर्ष पहले संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च्स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था. लेकिन अभी तक कमेटी की रिपोर्ट को अंधकार में रखा गया है. यह भी अब जानकारी मिल रही है कि रिपोर्ट में मनरेगाकर्मियों को स्थायी नहीं करने की अनुशंसा की गयी है. ऐसे में सरकार को जल्द मनरेगा कर्मियों के प्रति अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए. छोटे-छोटे आरोपों में बर्खास्त नहीं करना चाहिए. मुआवाजा प्रावधान सहित अन्य जरूरी मांगों को पूरा करने की दिशा में त्वरित कार्य करने पर उन्होंने जोर दिया. धरना स्थल पर जितेंद्र झा, विरेंद्र भोक्ता, सत्यम सिंह, अभिमन्यु तिवारी, अकरम, सुमन प्रताप, पंकज सिह, यासीन अंसारी, अजीत टुडू सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – जामताड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत

Related Articles

Back to top button