
Ranchi: बेटी के निधन की सूचना पर घर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना रांची- सिमडेगा स्टेट हाईवे पर गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित पानी प्लांट के पास की है. ओडिशा से बाइक से घर लौट रहे जगन तोपनो की गुरुवार रात गिट्टी लोड ब्रेकडाउन ट्रक से टक्कर हो गई. जिससे उसकी मौत हो गई. को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जगन तोपनो बोंगदा स्थित टंगरा टोली अपने घर जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार जगन तोपनो ओडिशा में काम करता है. जगन तोपनो के बारह वर्षीय बेटी की मौत होने की सूचना मिली थी. बेटी की मौत की सूचना मिलते ही अंतिम संस्कार में भाग लेने बाइक से बोंगदा जा रहा था. इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. सूचना पर कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में थाना परिसर में रख लिया, शुक्रवार को शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. विधि का विधान देखिए मृत बेटी के अंतिम दर्शन की कौन कहे खुद काल का शिकार हो गए. परिवार में एक साथ दो मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव में मातम छाया हुआ है.




