JharkhandRanchi

ट्रैफिक एसपी ने एनसीसी कडेट्स को बताया ट्रैफिक नियम

Ranchi : थ्री झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्त्वाधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेटों को ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने ट्रैफिक संबंधी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वो भी एनसीसी कैडेट रह चुके हैं. उन्हें एनसीसी की ट्रेनिंग करने में काफी परेशानी होती थी लेकिन प्रशासनिक अधिकारी के रूप में चयन होने के बाद एनसीसी के ट्रेनिंग के महत्त्व का ज्ञान हुआ. उन्होंने कहा की ”जिंदगी न मिलेगी दोबारा” के अंर्तगत सड़क जागरूकता पर रांची ट्रैफिक पुलिस काम कर रही है. भगवान ने जो हमें मानव जीवन दिया है उसकी महत्व को छात्रों को समझना चाहिए और जीवन में कुछ करें, अनावश्यक रिस्क लेकर सड़कों पर तेज वाहन चलाकर जीवन बर्बाद ना करें.

इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : तापिन कोलिवरी में हुआ हादसा, चार मजदूरों की मौत 

ज्यादा दुर्घटनाएं खुले मौसम और खुली सड़क पर होती हैं

अगर रिस्क लेना है तो अपने कार्य क्षेत्र में ले. दुनिया मे कमयाब वही करता है, जो जिंदगी के कायदे कानून का पालन करता है। दुनियां में कोई कार्य कठिन नही है, जो कठिन लगती है उससे तसली से करने से आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि ज्यादा दुर्घटनाएं खुले मौसम और खुली सड़क पर होती हैं. दोपहिया वाहन चलाते वक़्त हेलमेट अवश्य पहनें. सड़क दुर्घटना से मृत्यु का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और ऐसा ना हो कि आपकी एक गलती से परिवार के सदस्य होली, दीवाली, ईद आदि पर्व मनाने से वंचित रह जाएं. इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल अभिजात कश्यप, मेजर आरके झा, मारवाड़ी कॉलेज के एनएनसी अधिकारी मेजर डॉ महेश्वर सारंगी, सूबेदार मेजर लखबीर सिंह, सूबेदार राधे भगत, हवलदार लोक बहादुर राणा आदि उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button