
Simdega/ Lohardga : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ मे सातवी क्लास की नबालिग बच्ची ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध मे नैना कुमारी 13 वर्ष भुरसाबेड़ा निवासी लचरागढ़ मे किराये के मकान मे रहकर पढ़ाई करती थी. शुक्रवार रात को छत के पाइप से दुपट्टे व बेल्ट से आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की जानकारी कोलेबिरा पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया है. बच्ची के रुम से पुलिस ने सुसाईड नोट बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : तापिन कोलिवरी में हुआ हादसा, चार मजदूरों की मौत
जहर खाकर महिला ने आत्महत्या की
वहीं लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत बरहीडीपा में रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. मिशन चौक निवासी रीना ने बरहीडीपा निवासी महेश शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था. अक्सर दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता था. विगत रात महेश शराब पीकर घर आया था. इसी बात से गुस्से में आकर रीना ने कुछ कह दिया. जिसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर रीना ने घर में रखे जहर को पी लिया. रीना को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान रीना की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




