
Ranchi: पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एव युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए चयन ट्रायल कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में मंगलवार को संपन्न हो गया. इस दोदिवसीय ट्रायल के दौरान बालक एवं बालिका (आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष) के लिए सुयोग्य खिलाड़ियों का चयन किया गया. इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सलेंस एथलेटिक्स के लिए अलबर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में मंगलवार से दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें अनेकों राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने भी भाग लिया.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने 28 अप्रैल को सेवा समाप्ति के बाद भी लोगों की मदद करने का दिया भरोसा
हजारीबाग और गुमला में संपन्न कार्यक्रम में इस अवसर पर चयन समिति के देवेन्द्र कुमार सिंह, खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक (साझा), मो सलीम (आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा, अजय सुभाष तिर्की, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र ,गिरिडीह, योगेश प्रसाद यादव (आवासीय एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज), मनोहर टोपनो (राज्य समन्वयक, साझा) हरेंद्र सिंह (आवासीय प्रशिक्षक,चाईबासा), प्रभात रंजन तिवारी (आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, हजारीबाग) सहित अन्य का भी सहयोग रहा.
ये रहा चयन ट्रायल का अगला कार्यक्रम
एथलेटिक्स के लिएः
28-29 अप्रैल – संत जोसेफ हाई स्कूल, महुआडाड-लातेहार
2- 3 मई – कर्जन स्टेडियम – हजारीबाग
5-6 मई सिदो कान्हु स्टेडियम,साहेबगंज
8-9 मई – एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड, चाईबासा.
अन जगहों पर ट्रायल के बाद 11 मई को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में ट्रायल होंगे. इसके बाद अंतिम रूप से चयनित (बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायेगी.




