JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: परसुडीह थाना के पास जवान को ट्रक ने कुचला, मौत

Jamshedpur: जिले परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गयी. घटनास्थल परसुडीह थाना से चंद कदमों की दूरी पर है. मृत जवान करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के ईवीएम कक्ष की सुरक्षा में तैनात थे. फिलहाल जवान के शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी, थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता ने टीएमएच पहुंच कर घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ेंःमॉनसून सत्रः सदन के पांचवे दिन की कार्यवाही हंगामे से हुई शुरू और पहली बार स्थगित भी

पुलिस की गिरफ्त में ट्रक ड्राइवर

मृतक प्रमोद सिंह मूल रूप से पलामू के रहने वाले थे. घटना गुरुवार रात की है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात में प्रमोद सिंह किसी काम से परसुडीह थाना की ओर गये थे. वहां से लौटने के दौरान प्रखंड कार्यालय के पास सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान करनडीह की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गये. ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंःक्या अब मुसलिम अफसर होना भी गुनाह हो गया !

टाटा-हाता रोड पर आये दिन होती है दुर्घटना

टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर आये दिन होते सड़क हादसों से लोग परेशान हैं. गुरुवार को ही एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार पोटका के टांगराई गांव की निवासी रांधु मुंडा की मौत हो गयी थी. जबकि दुर्घटना में बाइक पर सवार उसके दो बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों का फिलहाल टीएमएच में इलाज चल रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button