GarhwaPalamu

गढवा: महंगी पड़ी तिलक में मिली बाइक पर तीन सवारी, दूल्हे का पैर टूटा-भाई की मौत

Palamu: तिलक में मिली नयी बाइक से ट्रिपल सवारी एक युवक को काफी महंगी पड़ गई. ट्रक के धक्के से दूल्हे का जहां तीन जगह से पैर टूट गया, वहीं उसके चचेरे भाई की मौत हो गई. एक भाई गंभीर है. उसका भी पैर टूट गया है. मेदिनीनगर के बैरिया स्थित सत्यम नर्सिंग होम में दूल्हा और उसके भाई को भर्ती किया गया है. शनिवार की दोपहर में पैर का ऑपरेशन किया गया. इसके साथ ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई है.

बता दें कि गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा निवासी राजेंद्र राम के पुत्र और पुत्री की शादी हो रही थी. 19 अप्रैल को तिलक चढ़ गया था. तिलक में नयी बाइक दी गई थी. लड़की का तिलक 21 अप्रैल को गढ़वा के रमना इलाके में ही चढ़ाने के लिए परिवार के लोग गए थे। शनिवार को सभी लौट रहे थे. दूल्हा तिलक में मिली बाइक पर दो भाइयों को लेकर आ रहा था.

एनएच 75 पर रमना थाना क्षेत्र के बहियार मोड़ के समीप मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई. मोटर साइकिल सवार धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा निवासी गरीबा राम का 24 वर्षीय पुत्र रिंकू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण कुमार तथा प्रवीण कुमार पिता राजेंद्र राम (पनघटवा) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर पहुंची रमना थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रमना भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वही मृतक रिंकू कुमार का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें: पलामू: गोली लगने से जख्मी जेजेएमपी उग्रवादी 20 महीने बाद गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button