
Koderma: झुमरीतिलैया के असनाबाद में शादी के नाम पर बाल तस्करी का मामला सामने आया है. इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को मिलने पर सदस्यों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए चाइल्डलाइन को पत्र जारी कर इसमें लिप्त लोगों की छानबीन करने का प्रस्ताव भेजा. इसमें कहा गया कि असनाबाद में छठ तालाब के नजदीक 14 वर्षीया नाबालिग का विवाह चार महीने पूर्व मध्यप्रदेश में कर दिया गया था. चार महीने के बाद जब उनकी लड़की वापस तिलैया आई तो वह बताई कि वहां जाने के बाद उसके साथ उसके ससुराल वाले दुर्व्यवहार करते साथ ही साथ मारपीट भी करते हैं. शादी भी जबरन मेरी मर्जी के खिलाफ मेरी मां पिताजी के द्वारा कराया गया है और इस शादी कराने के एवज में लड़के वाले के तरफ से एक अच्छी खासी रकम भी हमारे माता-पिता को दिया गया है. उसके इस सूचना पर बाल कल्याण समिति के द्वारा पत्र जारी कर चाइल्डलाइन के एक टीम को तिलैया थाना के सुरक्षा बल के साथ स्थल पर भेज कर बालिका को रेस्क्यू कर थाना ले गई. साथ ही जो लोग मध्य प्रदेश से बालिका को लेने आए थे, उनमें बालिका की जिस लड़के दर्शन सोलंकी के साथ शादी की गई थी और उसके पिता अशोक सोलंकी को भी बालिका के घर से पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है. सूचना यह भी है कि रात में बच्ची को उस आदमी के साथ मध्यप्रदेश भेजने की तैयारी थी. साथ ही साथ उसकी छोटी बहन जिसकी उम्र लगभग 11 वर्ष है उसे भी साथ में मध्यप्रदेश भेजने की योजना थी. बताया जा रहा है कि बच्ची की मां के द्वारा अन्य नाबालिक लड़कियों का भी रुपया लेकर मध्यप्रदेश राजस्थान आदि राज्यों में शादी कराने का आरोप सामने आया है. बाल कल्याण समिति के सदस्य अनिल कुमार सिंह के द्वारा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी कोडरमा, थाना प्रभारी तिलैया, पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त कोडरमा को भी जानकारी दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: शराब घोटाले से झारखंड को 450 करोड़ का नुकसान, अफसरों संग CM हेमंत की भूमिका भी संदिग्धः बाबूलाल मरांडी




