JharkhandPakur

अग्निवेश प्रकरण पर वृंदा करात ने कहा, बीजेपी-आरएसएस विचारधारा के कारण ऐसी घटनाएं  

Pakur : बीजेपी और आरएसएस विचारधारा के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है. स्वामी अग्निवेश के साथ हुई घटना की जितनी भी निंदा की जाये वो कम है. बुधवार रात 10 बजे  सीपीआईएम की पोलित बयूरो सदस्य वृंदा करात ने मीडिया कर्मियों से यह बात कही. उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश लिट्टीपाड़ा में पहाड़िया जाति के लोगों को जमीन का हक दिलाने के लिए कार्यक्रम में शिरकत करने आये हुए थे. उनकी बातों को दबाने के लिए उन पर जानलेवा हमला किया गया. कहा कि जय श्रीराम और हाथ में भगवा झंडा लेकर जितने भी हत्त्या, मारपीट आदि के गुनाह किये जायें, वे गुनाह माफ हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ेंःसीपी सिंह ने कहा, किसी के बाप की कृपा से हम विधायक नहीं बने हैं

पार्टी इस मामले में धरना और विरोध प्रदर्शन करेगी

बीजेपी और आरएसएस विचारधारा के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है. करात ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी स्थानीय लोग है. इस घटना में 10 नामजद और 92 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल से मुलाकात कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस मामले को लेकर धरना और विरोध प्रदर्शन करेगी. मौके पर कामरेड विप्लव प्रकाश, कामरेड इकबाल, कामरेड नादेर शेख आदि मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button