NationalUncategorized

एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा, सेना में कितने मुस्लिम हैं?

Hyderabad : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एआईएमआईएम )के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा कि कितने मुस्लिमों को सेना में नौकरी मिली है. बता दें की ओवैसी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा कि कितने मुस्लिमों को सीमा सुरक्षा बल, रैपिड ऐक्शन फोर्स और इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस में पिछले चार साल में नौकरी मिली है. उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि एक सप्ताह के अंदर वह इस बात का जवाब दे कि चार साल में कितने मुस्लिमों को नौकरी मिली है. ओवैसी ने भाजपा को  उन्हें गलत साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं करती. इस क्रम में ओवैसी ने कहा कि आप मुस्लिमों को कंप्यूटर और कुरान दोनों हाथों में देने की बात करते हैं, लेकिन नौकरियां नहीं हैं.

इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून

मुस्लिम कहने से क्या तुष्टीकरण हो जायेगा

कहा कि मेरा एक भाई मुझे बताता है कि सीआईएसएफ में 3.7 प्रतिशत, सीआरपीएफ में 5.5 प्रतिशत, रैपिड ऐक्शन फोर्स में 6.9 प्रतिशत मुस्लिम हैं. बता दें कि ओवैसी ने हाल ही में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुस्लिमों की पार्टी को लेकर चल रही बहस पर पूछा कि वे मुस्लिमों को क्या संदेश देना चाहते हैं.  मुस्लिम कहने से क्या तुष्टीकरण  हो जायेगा, मुस्लिम खराब शब्द है? उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं.  ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस और औवेसी की पार्टी में तुष्टीकरण की राजनीति की होड़ लगी हुई है. कहा कि यह देश जिन्नावादी विचारधारा को आगे नहीं बढ़ने नहीं दे सकता.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button