
Moscow : फीफा विश्वकप फाइनल आज रविवार रात आठ बजे से फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जायेगा. खेल के जानकारों के बीच चर्चा है कि युवाओं से भरी फ्रांस की टीम रविवार को यहां होने वाले 2018 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में क्रोएशिया को पराजित कर दूसरी बार यह ट्रॉफी हासिल करना चाहेगी. उधर क्रोएशिया भी हर हाल में यह मुकाबला जीतना चाहेगी. बता दें कि इस मैच में सबकी नजर दोनों टीमों के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर रहेगी, जिन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा की है. फ्रांस की टीम टूर्नामेंट की दूसरी सबसे युवा टीम है, जिसमें तेज तर्रार कीलियन एम्बाप्पे और एंटोइन ग्रिजमैन की मौजूदगी उसके लिए प्रेरणादायी रही. फाइनल में टीम को उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
इसे भी पढ़ेंः रोनाल्डो ने इटली के क्लब जुवेंटस का हाथ थामा, हुआ 1,774 करोड़ रुपए का करार
लिलियान थुर्राम, पॉल पोग्बा, एनगोलो कान्टे पर भी सभी की निगाहें होंगी
फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें लिलियान थुर्राम, पॉल पोग्बा, एनगोलो कान्टे पर निगाहें होंगी. इन खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से सभी का दिल जीता है. वहीं क्रोएशियाई टीम भी लुका मोदरिच से प्रेरित है जो इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन मिडफील्डर में शामिल हैं. इवान रकिटिच, मारियो मांजुकिच, इवान पेरिसिच, डेनियल सुबासिच के शानदार खेल ने टीम को अर्जेंटीना, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यूरोप की इन दो दिग्गज टीमों के बीच हो रहे इस मुकाबले को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है. क्रोएशिया का फाइनल में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. उसने अपने अंतिम तीन मुकाबले अतिरिक्त समय में जीते हैं.
फ्रांस ने आसानी से फाइनल में जगह बना ली
वहीं दूसरी ओर फ्रांस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आसानी से फाइनल में जगह बना ली. बहरहाल फ्रांस और विश्वकप के बीच लुका मोदरिच खड़े हैं. हालांकि कुछ खेल समीक्षक इस बात से निराश होंगे कि फाइनल दो ताकतवर टीमों के बीच नहीं हो रहा या इसमें कोई दक्षिण अमेरिकी टीम मौजूद नहीं है. क्योंकि ऐसा स्पेन के 2010 में नीदरलैंड को मात देकर खिताब जीतने के बाद दूसरी बार हो रहा है जब ब्राजील, जर्मनी, इटली या अर्जेंटीना जैसी धुरंधर टीमों ने फाइनल में जगह नहीं बनाई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




