National

किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले, सिंचाई परियोजनाओं को अधूरी छोड़ने का बताएं कारण : मोदी

Mirzapur (UP) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले की सरकारों पर जनता की उपेक्षा करने का कारण पूछा है. उन्होंने समय पर विकास परियोजनाओं को पूरा ना करने का आरोप लगया. साथ ही कहा कि किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले, अपने कार्यकाल में सिंचाई परियोजनाओं को अधूरी छोड़ने का कारण बताएं. मिर्जापुर में प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 40 साल पुरानी महत्वाकांक्षी बाणसागर परियोजना का लोकार्पण किया. इसके बात कहा कि इस परियोजना का खाका 40 साल पहले 1978 में खींचा गया था. लेकिन काम शुरू होते होते 20 साल निकल गए. कई सरकारें आईं-गईं लेकिन इस परियोजना पर सिर्फ बातें वायदे हुए.

क्या कहा मोदी ने

मोदी ने कहा कि बाणसागर परियोजना 300 करोड़ रुपए में पूरी हो सकती थी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब यह 3500 करोड़ रूपये में पूरी हुई. घड़ियाली आंसू बहाने वालों से आपको पूछना चाहिए कि देश में अधूरी पड़ी ऐसी ही कई योजनाएं उन्हें नजर क्यों नहीं आईं. उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं को पूरा क्यों नहीं किया. सिर्फ बाणगंगा का मामला नहीं है. देश के हर राज्य में ऐसी कई योजनाएं अटकी पड़ी हैं. मोदी ने कहा कि बाणसागर परियोजना से सिर्फ मिर्जापुर ही नही बल्कि इलाहाबाद समेत इस पूरे क्षेत्र की डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलने जा रही है. जो लाभ अब आपको मिलने वाला है वह आपको दो दशक पहले मिल जाता, अगर यह परियोजना समय पर पूरी हो जाती. लेकिन पिछली सरकारों ने यहां के किसानों की चिंता नहीं की.

पानी की एक-एक बूंद की करें रक्षा

मिर्जापुर में प्रधानमंत्री मोदी ने बाणसागर परियोजना का लोकार्पण करने के साथ ही कुछ अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. उन्होंने लोगों से मां विंध्यवासिनी का हवाला देकर वायदा लिया. उन्होंने कहा कि लोग पानी की एक-एक बूंद की रक्षा करें ताकि इस पानी का फायदा अधिक से अधिक किसानों को मिल सकें.

Related Articles

Back to top button