JharkhandLohardaga

हंगामेदार रहेगा विधानसभा का मॉनसून सत्र, सरकार के प्रति है नाराजगी : सुखदेव भगत

Lohardaga : विधायक व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि इस बार का मॉनसून विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार रहेगा. यहां पर आम लोगों और विपक्ष में विधानसभा अध्यक्ष के प्रति नहीं बल्कि सरकार के प्रति नाराजगी है. सरकार ने जिस तरह से अपनी नीतियों को थोपने का काम किया है, उसे लेकर विपक्ष नाराज और एकजुट है.

इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष

सुखदेव भगत ने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक, जेपीएससी परीक्षा परिणाम, महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी. यह सरकार आम लोगों से दूर हो चुकी है. विपक्ष विशेषकर कांग्रेस सरकार को यह बताएगी कि यहां पर किस प्रकार की स्थिति फिलहाल चल रही है. सुखदेव भगत के बयान से यह तो स्पष्ट हो चुका है कि इस बार का मानसून सत्र सब कुछ शांतिप्रिय और अच्छा नहीं रहने वाला है. वहीं, मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की वजह से कई महत्वपूर्ण बिल लटक सकते हैं.

सरकार विकास चाहती ही नहीं : सुखदेव भगत

सुखदेव भगत ने साफ तौर पर कहा है कि यह सरकार की जिम्मेवारी है कि वह यह प्रयास करें कि शांतिपूर्ण और और व्यवस्थित ढंग से विधानसभा का सत्र चले, पर रघुवर दास की सरकार ऐसा चाहती ही नहीं है. सुखदेव भगत ने कहा है कि विगत दो-तीन सत्र से राज्य सरकार की नीति दिखाई दे रही है. यह सरकार विकास चाहती ही नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाए गए बैठक में विपक्ष के नहीं आने के मुद्दे पर भी सुखदेव भगत ने कहा कि विपक्ष की नाराजगी विधानसभा अध्यक्ष से नहीं बल्कि सरकार से है. हम इन सारी बातों को सरकार के संज्ञान में लाना चाहते हैं.

Related Articles

Back to top button