JharkhandRanchi

जांच को प्रभावित करने के लिए बयानबाजी कर रहे बिशप, धर्म प्रचार करें-राजनीति नहीं : भाजपा

Ranchi: कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के महासचिव फादर थियोडर के बयान पर झारखंड की राजनीति गरमायी हुई है. बीजेपी ने फादर थियोडर के बयान पर आपत्ति जताते हुई इसकी निंदा की है. गौरतलब है कि उन्होंने कहा है कि चैरिटी ऑफ मिशनरीज मामले की आड़ में मिशनरीज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फादर ने कहा है कि इन मामलों में मिशनरीज की कोई भी सिस्टर दोषी नहीं हैं.

इसे भी पढ़ेंः मिशनरीज ऑफ चैरिटी मामले में आया ‘नव्या’ मोड़, कौन कर रहा साजिश? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि बिशप के द्वारा क्लीन चिट देने का मामला निंदनीय है. उन्होंेने कहा की वर्तमान में पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है. ऐसे में बिशप थियोडर के द्वारा दिया गया यह बयान जांच को प्रभावित करने से के उद्देश्य से दिया प्रतीत होता है. अभी तक प्रथम दृष्टया जांच में सैकड़ों नवजात शिशुओं को गैर कानूनी रूप से बेचने का तथ्य सामने आ रहा है. सरकार इस मामले में जांच कर रही है और इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है.

धर्म गुरु राजनीति ना करें-बीजेपी

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शादेव ने कहा कि है कि कंगारू कोर्ट की तर्ज पर जांच पूरी होने के पहले ही आरोपि‍यों को निर्दोष करार देना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि बिशप थियोडर एक धर्मगुरु हैं. उनका काम संविधान के दायरे में रहकर धर्म का प्रचार करने का है, लेकिन उन्होंने रांची आकर राजनीतिक बयानबाजी की और कहा कि सरकार सरना और ईसाई मिशनरियों को आपस में लड़ाना चाहती है. ऐसे बयान देना एक धर्म गुरु के लिए शोभनीय नहीं है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है. भाजपा, राज्य सरकार से मांग करती है कि यह पूरा रैकेट दशकों से चला आ रहा है और इसमें सैकड़ों बच्चों को बेचे जाने की खबर मिल रही है. इस पूरे प्रकरण की जांच किसी सक्षम एजेंसी से करानी चाहिए ताकि रैकेट को चलाने वाले और इस रैकेट के असली षड्यंत्रकारियों की भी पहचान हो सके.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button