
Ranchi/Koderma : झुमरी तिलैया और आस-पास के लोग पिछले एक सप्ताह से बिजली की संकट से जूझ रहे हैं. सूबे के सीएम ने जिस जीरो पावर कट का दावा किया था, वह सपना बनकर रह गया है. झुमरी तिलैया और आसपास के इलाकों के 3 घंटे से 8 घंटे ही बिजली नसीब हो रही है. झुमरी तिलैया नगर परिषद इलाके में सिर्फ 6-8 घंटे ही बिजली रहती है. यहां की आबादी करीब एक लाख है, जो बिजली नहीं रहने के कारण पानी की संकट से भी जूझ रहे हैं. बिजली नहीं मिलने के कारण अनियमित जलापूर्ति हो रही है. ज्यादातर लोग सप्लाई के पानी पर निर्भर हैं. झुमरी तिलैया के स्थानीय ग्रामीण गोपाल यादव कहते हैं कि अब तो घर में पानी भी चढाना मुश्किल हो गया है. बोरिंग रहते कुएं पानी भर रहे हैं.
171 गांवों में 3 घंटे बिजली
झुमरी तिलैया कोडरमा जिले में पडता है. यहां के आसपास करीब 171 गांवों में औसतन 3 घंटे ही बिजली रहती है. ये गांव डोमचाच, मरकच्चो, चंदवारा प्रखंड के गांव हैं. झुमरी तिलैया के डोमचांच इलाके में स्टोन क्रशर का करोबार चलता है. बिजली की नियमित आपूर्ति ठप्प रहने की वजह ये धंधे भी बंद हैं. साथ ही साथ छोटे दुकानदार और कारोबारी भी इलाके में परेशान है. लोगों का बैकअप के तौर पर इनवर्टर भी फेल हो गया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




