JharkhandLead NewsNEWSRanchi

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया,  हाईकोर्ट का नया भवन 30 अप्रैल तक हस्तांतरित किया जाएगा

Ranchi: धुर्वा स्थित निर्माणाधीन झारखंड हाईकोर्ट के भवन निर्माण एवं उसमें वकीलों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन की जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि हाईकोर्ट का नया भवन हाईकोर्ट को 30 अप्रैल को हस्तांतरित कर दिया जाएगा. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 मई निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान भवन निर्माण सचिव कोर्ट में सशरीर उपस्थित थे. सरकार की ओर से कोर्ट को अंडरटेकिंग देकर बताया गया कि 30 अप्रैल तक हाईकोर्ट का धुर्वा स्थित निर्माणाधीन भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और हाईकोर्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा. सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा एसोसिएशन की जो भी समस्याएं हैं उसे हाईकोर्ट की कमेटी और एसोसिएशन आपस में बैठकर उसका निदान निकालेंगे.

 

पूर्व की सुनवाई सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं की 4 सदस्य वाली समिति ने नए हाईकोर्ट भवन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करने के बाद कोर्ट के समक्ष व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी. जिसके बाद कोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों को आपस में बातचीत कर अधिवक्ताओं की समस्याओं का निदान निकालने का निर्देश दिया था. पूर्व में कोर्ट ने भवन निर्माण विभाग द्वारा दायर शपथ पत्र पर असंतोष जताते हुए कहा था कि इसमें नए हाईकोर्ट भवन में सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट के नए भवन में वकीलों के लिए 1000 चेंबर, महिला अधिवक्ताओं के लिए सुविधा, लाइब्रेरी सहित कई सुविधा दिलाने का आग्रह किया गया है.

Related Articles

Back to top button