HazaribaghJharkhandNEWSRanchi

हजारीबाग: राजस्थान से कोलकाता जा रही सरसों तेल से लदे ट्रक में दनुवा घाटी में लगी भीषण आग

Ranchi: हजारीबाग के हथिया बाला स्थित दनुवा घाटी में एक सरसों के तेल लदे हुए ट्रक में भीषण आग लग गई. घटना चौपारण थाना की है. आग तेजी से फैला और देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम एनएच पर एक लेन को बंद कर दिया. आग पर काबू पाने के बाद दोबारा आवागमन शुरु कर दिया गया. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर तथा खलासी के सुरक्षित होने की सूचना है.

 

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना शुक्रवार अहले सुबह की है. अगलगी की सूचना मिलने पर चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वही पुलिस की मदद से ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से ट्रक में आग लगी है. तेल लदे ट्रक (RJ 02GA 9983) राजस्थान के अलवर से कोलकाता जा रही थी.

Related Articles

Back to top button