
Madrid : पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के रियाल मैड्रिड को छोड़ कर अब इटली के क्लब जुवेंटस का हाथ थाम लिया है. खबरों के अनुसार जुवेंटस ने रोनाल्डो से चार साल के लिए लगभग 220 मिलियन यूरो यानी 1,774 करोड़ रुपए का करार किया है. बता दें कि इस राशि में से 100 मिलियन यूरो ( 806 करोड़ रुपए) ट्रांसफर फीस के रूप में जुवेंटस क्लब रियाल मैड्रिड को देगा. इसका मतलब कि रोनाल्डो को हर साल 30 मिलियन यूरो ( 242 करोड़ रुपए) वेतन मिलेगा.
जुवेंटस टैक्स के रूप में 120 मिलियन यूरो चुकायेगा
हम जानते हें कि रोनाल्डो पिछले नौ साल से स्पेन के रियाल मैड्रिड की ओर से खेल रहे थे. इटली के नियमानुसार क्लब किसी खिलाड़ी को जितना वेतना देता है उतना टैक्स भी जमा करेगा. इस करार के लिए जुवेंटस टैक्स के रूप में 120 मिलियन यूरो चुकायेगा. आकलन करें, तो रोनाल्डो को चार साल के लिए अपने साथ जोड़ने पर जुवेंटस 340 मिलियन यूरो (करीब 2,742 करोड़ रुपए) खर्च करेगा.
इसे भी पढ़ें : 12 साल बाद फीफा के फाइनल में फ्रांस, जश्न में डूबा देश
रोनाल्डो पांच बार विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर चुने जा चुके हैं.
बता दें कि रोनाल्डो पांच बार विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर चुने जा चुके हैं. रोनाल्ड रियाल मैड्रिड को दो बार ला लीगा चैम्पियनशिप और चार बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिला चुके हैं. एक बात और कि रोनाल्डो का यह करार ब्राजील के नेमार जूनियर के मुकाबले कहीं कम है. पिछले साल फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने नेमार के साथ 450 मिलियन यूरो (करीब 3,628 करोड़ रुपए) का करार किया था. इसमें से 222 मिलियन यूरो (करीब 1,790 करोड़ रुपए) उसने ट्रांसफर फीस के रूप में बार्सिलोना को दिये थे.
स्पेनिश मीडिया की मानें, तो रोनाल्डो का ट्रांसफर फुटबॉल की दुनिया के इतिहास का छठा सबसे महंगा ट्रांसफर है. रोनाल्डो से पूर्व फिलिप कुटिन्हो (120 मिलियन यूरो, बार्सिलोना), ओसुमाने डेंबेले (105 मिलियन यूरो, बार्सिलोना), नेमार (222 मिलियन यूरो, पीएसजी), किलियन एम्बाप्पे (145 मिलियन यूरो, पीएसजी), पॉल पोग्बा (105 मिलियन यूरो, मैनचेस्टर यूनाइटेड) के ट्रांसफर पर फीस चुकाई गयी है.
अपने ट्रांसफर के संबंध में सुपर स्टार रोनाल्डो ने कहा कि मैड्रिड शहर में रियाल के साथ मेरे नौ साल सुखद रहे. मैं क्लब, इस शहर और समर्थकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा प्यार दिया. मुझे लगता है कि मेरे जीवन में अब नया पड़ाव आ गया है. इसलिए मैंने क्लब से ट्रांसफर डील पर सहमति जताने का अनुरोध किया था. इस क्रम में रियाल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रेमोस ने रोनाल्डो का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मैड्रिड हमेशा याद करेगा. उनके साथ खेलना सम्मान की बात मानी जाती है.
रियाल मैड्रिड के अनुासार रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है. बता दें कि स्पेनिश क्लब ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि रियाल मैड्रिड बताना चाहता है कि रोनाल्डो की अपील पर हम उन्हें ट्रांसफर पर जुवेंट्स भेजने को राजी हो गये हैं. रियाल उनका शुक्रिया अदा करना चाहता है, वे इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. रियाल के लिए रोनाल्डो हमेशा महान शख्सियत रहेंगे. रियाल हमेशा उनका स्वागत करेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




