
Garhwa: गढ़वा मेराल के हासनदाग में रविवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में करीब 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. इस दौरान भाजपा, बसपा, राजद आदि दलों को छोड़कर लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल कराया.
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष रामाशीष राम सहित रेजो, हासनदाग, देवगाना, कजराठ, करकोमा, गेरूआ, बाना, दुनुखांड़, पपरवा, भिखही, कोरवाडीह, पेशका, चामा, दुलदुलवा आदि गांव के कई पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हुए. इनमें मुख्य रूप से विभिन्न दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, राजबलि चौधरी, मानदेव बैठा, करीब अंसारी, राजेंद्र चौधरी, कामेश्वर चौधरी, अनिल चौधरी, शिवकुमार चौधरी, शिवनाथ चौधरी, प्रेम चौधरी, रामनरेश पासवान, राजदेव सिंह, संजय कुमार, मुनर साव, आशा देवी, राधिका देवी, रीता देवी, द्वारिका चौधरी, तेतरी चौधरी, शंभु चौधरी, बबीता देवी, ज्ञान्ति देवी, सबीता देवी, राजदेव ठाकुर, भोला सिंह, अनिता देवी, शांति देवी, सोनी देवी, रामनाथ चौधरी, विजय चौधरी, संतोष कुमार, अनिता भारती, वंदना कुमारी, शारदा देवी, रीमा देवी सहित काफी संख्या में लोगां का नाम शामिल है. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता अब अच्छी तरह जान चुकी है कि विकास कार्य क्या और कैसे होता है. झारखंडी जनमानस की सरकार के कार्यां से प्रभावित होकर जिले भर में लोग काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं. मंत्री ने कहा कि जिस गति से लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं, आने वाले समय में विपक्षी दल पूरी तरह से कार्यकर्ता विहीन हो जायेंगे.
मंत्री ने किया 100 से अधिक लोगों को सम्मानित
मेराल प्रखंड के हासनदाग में आयोजित शिलान्यास समारोह में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 100 से अधिक स्थानीय समाजसेवियों, सेवानिवृत कर्मियों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. सम्मानित किये गये लोगों में मुख्य रूप से सेवानिवृत शिक्षक रामनाथ विश्वकर्मा, गंगा सागर चौधरी, सुरेंद्र चौबे, पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, गुप्पू चौधरी, बिहारी चौधरी, मानदेव चौधरी, जगनारायण ठाकुर, रामनाथ चौधरी, बृजमोहन चौबे, मथुरा चौधरी, विशेश्वर चौधरी, बृजनंदन चौबे, बजरीदु अंसरी, रज्जाक अंसारी, कईल अंसारी, तिर्थराज चौबे, मुखलाला बैठा, जगदीश राम, ईलायची राम, सरयु राम, कोमल चौधरी, शारदा चौधरी, आशा देवी, सोनी देवी, उषा कुमारी, दुखन विश्वकर्मा, लालमन मिस्त्री, नागेश्वर यादव, नवल राम, गोपीनाथ कुशवाहा, हरिहर ठाकुर, शिव कुमार चौधरी, जयराम तिवारी, बसंती देवी, गीता देवी, गौरी देवी, ज्ञानी चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, राजदेव ठाकुर, बालमिकी चौबे, रामशरीख चंद्रवंशी सहित 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें: RIMS: डॉक्टरों को रिसर्च के आधार पर मिलेगा प्रमोशन, मरीजों कोअच्छी क्वालिटी के बेड और कंबल देने पर गवर्निंग बॉडी ने लगाई मुहर




