JharkhandRanchi

हथियार रखने का शौक युवक को पड़ा भारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी

Ranchi: गुप्त सूचना के आधार पर डंगराटोली फूल दुकान के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को पीसीआर संख्या 7 ने गस्ती के क्रम में पकड़ा. सूचना के सत्यापन के लिए पीसीआर के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी डंगराटोली फूल दुकान के पास पहुंचे तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. एक अपराधी मोटरसाइकिल से भाग रहा था और दूसरा अपराधी पैदल भागने लगा. इसी क्रम में पुलिस बल के द्वारा अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. अपराधियों की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी का नाम राहुल प्रियांशु है. अपराधी लोअर बाजार थाना के डंगराटोली का रहने वाला बताया जा रहा है. बरामद हथियार में सिंगल बैरल का एक देसी कट्टा और 3.15 बोर का एक गोली जप्त किया गया. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी अपराधीक इतिहास रहा है. लोअर बजार और गोंदा थाना में भी पहले से दर्ज मामला को लेकर जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें- पलामू : स्मार्ट कार्ड रजिस्ट्रेशन पेंडिंग, पिछले 20 दिनों से लोग लगा रहे DTO कार्यालय का चक्कर

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी

वहीं सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद पीसीआर ने कार्रवाई करते हुए अपराधी को धर दबोचा. पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने एक अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी लालपुर का एक अपराधी नितिश लाहा का सागिर्द है. इसके साथ ही ये रहाता था. दूसरे अपराधी की जानकारी लिए पुलिस तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपाराधी ने पुलिस को बताया की हथियार रखना उसका शौक है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button