Crime NewsHazaribaghJharkhandRanchi

ईडी की छापेमारी में इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से 3 करोड़ बरामद

Ranchi: जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार और इजहार अंसारी के रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट, रामगढ़ और हजारीबाग में मनी लांड्रिंग को लेकर छापेमारी की जा रही है. शुक्रवार सुबह से जेएसएमडीसी के पूर्व अधिकारी अशोक कुमार और इजहार अंसारी के ठिकाने से संबंधित 14 ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. ईडी ने इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से तीन करोड़ बरामद किया है. वहीं अशोक कुमार सिंह पूजा सिंघल का नजदीकी भी माना जाता है. कोल तस्करी से जुड़े कई कंपनियों के पते पर यह छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: IAS अधिकारी के चहेते हैं अशोक कुमार, ठिकानों पर ईडी की चल रही है छापेमारी

Related Articles

Back to top button