JharkhandLatehar

लातेहार में RJD कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

Latehar : जिले में पांच जुलाई 2018 को राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस मनाया गया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में स्थापना दिवस के कार्यालय का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, मनिका के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम व प्रदेश सदस्य लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इसे भी पढ़ें- आखिरकार चालू हो ही गया कांके स्थित स्लॉटर हाउस, अब लोगों को मिलने लगा हाइजीनिक मीट

राजद ने मनाया 22वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर मनिका के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजद का 22वां स्थापना दिवस है. साल 1997 में लालू प्रसाद यादव ने इस पार्टी की स्थापना की थी. और तब से लेकर आज तक राष्ट्रीय जनता दल लोगों की सेवा में लगा हुआ है. साथ ही कहा कि आगे भी जब तक जुल्म जिंदा रहेगा तब तक राजद सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा.

इसे भी पढ़ें- सीडब्ल्यूसी का बड़ा खुलासा : अविवाहित गर्भवती लड़कियों को निर्मल हृदय में मिलता है आश्रय, बच्चा होने पर बेच दिया जाता है उसे

कौन-कौन रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा, सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव अयूब खान, लातेहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मनोज पासवान, चिनगी यादव ,शंकर यादव, चिंटू यादव, रघुनाथ यादव, नागेश्वर मिस्त्री ,राजूराम समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button