
Sahebgunj: भूमि अधिग्रहण संसोधन बिल के विरोध में गुरुवार को एकजुट विपक्ष के झारखंड बंद का साहेबगंज में खासा असर दिखा. सुबह 6 बजे साहेबगंज कॉलेज हॉस्टल के सैकड़ों छात्र हाथों में डंडे-तीर-धनुष लेकर रेलवे स्टेशन पंहुचे जहां साहेबगंज-मालदा पैसेंजर ट्रेन को रोक रेलवे ट्रैक पर बैठ गये.
ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सदर सीओ रामनरेश सोनी के समझाने के बाद छात्र रेलवे ट्रैक छोड़ जिले की और कूच कर गये. और दुकान, शिक्षण संस्थान को बंद कराया. इस दौरान बंद समर्थकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. वही सभी विपक्षी पार्टी ने मिलकर लगभग आठ बजे से ही बंद कराने लगे.
4-5 गुट में बंटकर जिले में बन्द कराने कार्यकर्ता उतरे. कांग्रेस क़े प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में स्टेशन चौक का दोनों गेट बंद कर नारेबाजी की गयी. वही बड़हरवा में राजमहल सांसद विजय हांसदा की अगुवाई में ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन को रोका गया.
इसे भी पढ़ेंः कानूनी खौफ से बंद में शामिल नहीं हुए आदिवासी हॉस्टल के छात्र, पसरा रहा सन्नाटा

प्रशासन बना रहा मूक दर्शक
सुरक्षा में तैनात जवान व दण्डाधिकारी की उपस्तिथि में जबरन बंद समर्थक कई बैंक, कोचिंग शिक्षण संस्थान, स्कूल-कॉलेज बंद कराते रहे और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा. वही बंद समर्थकों ने रिक्शा, ठेला, साईकिल, मोटर साईकिल, जैसे अन्य गाड़ियों को रोकते और हवा खोलते रहे.
बंद समर्थक गिरफ्तार
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में विपक्ष के बंद को लेकर दोपहर तक बड़ी संख्या में बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन की और से बनाए गए अस्थाई जेल टाउन हाल में भेजा गया. वही जेल जाने व गिरफ्तारी के डर से कई बन्दी समर्थक बीच रास्ते से ही निकल गये.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




