Chaibasa

चाईबासा: बूथ स्तर तक कमिटी विस्तार कर कांग्रेस की नीतियों को प्रचार घर-घर तक करें कार्यकर्ता: विजय खान

Chaibasa: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित कांग्रेस संगठन के व्यापक हित में प. सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड , सदर प्रखंड , झिंकपानी प्रखंड एवं नगर कमिटी चाईबासा के पंचायत एवं वार्ड प्रभारियों की बैठक अपने अपने प्रखंडों में प. सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रभारी विजय खान प. सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की उपस्थिति में की गई । खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो की अध्यक्षता में तीन पंचायत मटको बेड़ा ,रूईडीह और चीरु पंचायत की बैठक सांगाजटा गांव में की गई ।
सदर प्रखंड की बैठक सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां की अध्यक्षता में तमाड़बांध पंचायत में सदर प्रखंड कमिटी के प्रभारी सहित सभी अठारह पंचायतों के प्रभारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: अगर आदिवासी नही जागेंगे और अपने अधिकार की लड़ाई से पीछे हटेंगे तो दूसरे लोग हावी होंगे : हेंब्रम

झींकपानी प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सिकुर गोप की अध्यक्षता में सात पंचायतों के प्रभारी एवं प्रखंड प्रभारियों की बैठक की गई एवं कैफेटेरिया के समीप सामुदायिक भवन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में नगर कमिटी के प्रभारियों एवं सभी वार्ड प्रभारियों के उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई.

प्रखंड एवं नगर के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य रूप से जेबा खान , अफसर इमाम , फिरोज खान , नीतिमा बारी , अनिता सुम्बरुई , त्रिशानु राय , जितेन्द्र नाथ ओझा , राज कुमार रजक , सुनीत शर्मा , अंकुश बनर्जी , मो.सलीम , शंकर बिरुली ,अशोक सुंडी , राजेन्द्र कच्छप , अनूप कर्ण , मोहन सिंह हेम्ब्रम , गोमंती देवी , हरीश चंद्र बोदरा , अशोक कुमार , संतोष सिन्हा , राजेश दास , जगदीश सुंडी , रवि कच्छप , प्रताप सिंह बानरा , नंद गोपाल दास , संतोष पान , तुमराम तामसोय , गुरुचरण सोनकर , अभिराम लोहार , सुभाष राम तुरी , राकेश सिंह , इम्तियाज खान , जंग बहादुर , गुड्डू खान , डॉ. क्रांति प्रकाश , मो.साजिद , महीप कुदादा , नारायण निषाद , राजू कारवा , काजल गोराई ,दीपक सोनकर , मोहित सुल्तानिया , मथुरा चंपिया , कुशल राज सवैयां , जितेन्द्र बारी , जेना बिरुली , दिनेश तांती , कुशल राज सवैयां , लड्डू यादव , आलोक कुमार , चंद्रशेखर प्रसाद , मंत्री गोप , भीष्म मुंडा , महावीर बिरुली , किष्टो गोप , तुकी बोयपाई , सुशांत सतकर्मकार , जनार्दन गोप , बहादुर सिंह मुंदुईया , दीनदयाल मेषपाल ,अरमान बालमुचू , अभिषेक सिंह , महावीर कच्छप , मंथन कारवा , अमित गोप , बिजय दत्ता , सुल्तान खान , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button