
Chakradharpur: संत मिखाएल चर्च बुढ़ीगोड़ा को 15 वर्षों के बाद पारिश का मान्यता मिल जाने से मसीह समाज में काफी हर्ष का लहर है। अब यह चर्च संत माइकल्स कैथलिक चर्च के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर रविवार को बुढ़ीगोड़ा चर्च परिसर में एक भव्य कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। मोके पर जमशेदपुर कैथलिक धर्मप्रांत स्वामी बिशप तेलस्फोर बिलुंग के द्वारा मीसा पूजा करते हुए चर्च का नामकरण किया । इसके बाद फीता काट कर चर्च विधिव उद्घाटन किया । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के चर्चों की फादर, संत चार्ल्स ब्रोमियो, उर्सुलाईन, एफसीसी, संत अला, पवित्र क्रूस के बहनें, अनुयाई पहुंचे थे। इस मौके पर बुढ़ीगोड़ा की अनुयाइयों ने अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में कुएं से 20 वर्षीय युवती के मिले शव मामले का उद्भेदन के कगार पर पहुंची पुलिस
इस मौके पर उपस्थित विशप तेलस्फोर बिलुंग ने अनुयायियों को ईश्वर की संदेश को पहुंचाया। मौके पर ईश्वर की प्रार्थना की गई। बता दें कि बुढ़ीगोड़ा में वर्ष 1962ई में एक परिवार द्वारा खीस्तीय विश्वास में शामिल हुआ और एक घर के कमरा में रविवारीय मिस्सा चलता रहा। 1997 में मधु मिखाएल बोदरा की अगुवाई में बुढ़ीगोड़ा मंडली चली। जो धीरे धीरे वृहत रुप लेते हुए वहां वर्ष 2008 में संत मिखाएल चर्च की स्थापना हुआ। 15 वर्षों के बाद उन्हें पारिश का मान्यता मिला और उन्हें अब संत माइकल्स कैथलिक चर्च में बदलाव हुए। अब उक्त चर्च पर 37 गांव के 485 परिवार आते हैं। जिनकी जनसंख्या 2789 है.

बुढ़ीगोड़ा के 14, धर्मसाई के 9, कोमाय के 3, गुलिका के 3, गुईगांव के 4 और धनगांव के 4 गांव शामिल हैं। पुरोहितों ने 2008 से उत्साह के साथ स्थानीय लोगों को अपनाते हुए उनके विश्वास को आगे बढ़ाया। 2014 से संत चार्ल्स ब्रोमियो की धर्म बहनें अपनी सेवा दे रही है। वर्तमान में चार बहनें हैं जो सेंटर में प्रभु के सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। बुढ़ीगोड़ा सेंटर की परिधि में धनगांव, चीरुबेड़ा, पोकुआबेड़ा, सिलफोड़ी, मेरमेरा, जेनाबेड़ा, कैराडीह, हांडीमारा, पुसालोटा, मुरहातु, मतकमहातु, इचाकुटी, उटुटुआ, हिजिया, सागीपीई, सिरकापी, धर्मसाई, रोसोकोसा, रुईया गांव शामिल हैं.

कार्यक्रम में फादर प्रवीणशील, फादर एडवट जोसेफ, फादर आईसेक डुंगडुंग, चाईबासा डीनरी का डीन निकोलेस केरकेट्टा, फादर एंथनी स्वामी, फादर रंजीत मिंज, चक्रधरपुर के फादर पौलुस बोदरा, फादर माइकल देवगम, फादर निरल देवगम, मुखिया मेलानी बोदरा, रफाएल बोदरा समेत काफी संख्या में मौजूद थे।




