
New Delhi: दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है. नागपुर टेस्ट में बड़े अंतर हार मेहमान टीम ने यहां दो दिन के खेल में भारत को बैकफुट पर ला दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से 62 रन आगे है और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करनी है और इसके बाद टीम इंडिया को चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना होगा. यहां माना जा रहा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य देती है तो टीम इंडिया को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय हर हाल में चाहेगी की ऑस्ट्रेलिया छोटे स्कोर पर रोका जाए.इसके लिए स्पीनर्स को जोरदार प्रदर्शन करना होगा.
मालूम हो कि इस मुकाबले की पहली पारी में ही भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. अश्विन व अक्षर की बदौलत टीम लक्ष्य के करीब तक पहुंच पाई थी. यदि चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का सामना करना पड़ गया तो परेशानी तय है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1 है. ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 61 रन बनाए हैं. इससे जाहिर है कि मेहमान टीम बड़ा लक्ष्य देने के फिराक में है.
इस मुकाबले में मेहमान टीम ने सधी शरुआत की थी. डेविड बार्नर के हल्के में आउट होने के बाद भी आस्ट्रेलिया 263 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाती रही. जिसे अंत में अश्विन व अक्षर ने संभाला. एक समय भारतीय टीम 139 रन पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया. अश्विन 37 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने. कमिंस ने नई गेंद से उन्हें आउट किया. इसके बाद कमिंस ने ही मर्फी की गेंद पर शानदार कैच पकड़कर अक्षर को भी 74 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इस मैच में शमी बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके और भारतीय पारी 262 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर एक रन की बढ़त मिली.




