JharkhandMain SliderRanchi

12:30PM: अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन, बड़ी संख्या में विपक्ष के नेता गिरफ्तार

Ranchi: विपक्ष द्वारा एकजुट होकर बुलाये गये झारखंड बंद का रांची की सड़कों पर सुबह से असर दिखा. भले ही बंद समर्थक सड़कों पर बाद में उतरे हो, लेकिन सुबह से ही सड़कें सुनसान दिखी, और प्रशासन मुस्तैद.

वही दिन चढ़ने के साथ विपक्षी दल के नेता बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे.

फिरायालाल पर विपछ का प्रदर्शन

झारखंड की सभी विपक्षी पार्टियों ने अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए मार्च शुरु किया. रांची यूनिवर्सिटी से होते हुए ये मार्च अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. जहां सरकार विरोधी नारे लगाये गये. वही नेताओं ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को गरीबों के खिलाफ बताया.

इधर चर्च कॉम्पलेक्स के पास जेवीएम नेता बंधु तिर्की ने बाइक रैली निकाली

इस दौरान पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा. कांग्रेस का बड़े नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सुखदेव भगत कांग्रेस प्रवक्ता राजेश कुमार समेत कई कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे.

रांची में कुल 342 बन्द समर्थकों की गिरफ्तारी हुई जिन्हें कैंप जेल में रखा गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button