
Ranchi: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रांची में अपना कार्यालय भवन बनेगा. राज्य सरकार ने एनएचआई को नगड़ी प्रखंड के अंतर्गर्त ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एरिया में भूमि उपलब्ध कराया है. इसी आलोक में एनएचएआई ने कार्यालय भवन निर्माण का डिजाइन तैयार करने के लिए निविदा भी जारी कर दिाया है. इसी माह इसका बिड भी खुलेगा. एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार होते ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर काम फाइनल किया जायेगा. यह प्रयास किया जा रहा है कि अगले वित्तीय वर्ष में काम प्रारंभ किया जाय. बता दें कि, वर्तमान में एनएचएआई का क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड और रांची निदेशालय अशोक नगर में किराये के एक भवन में चल रहा है. ऐसे में लंबे समय से यह महसूस किया जा रहा था कि अपना कार्यालय भवन हो. झारखंड में अभी 20 हजार करोड़ से अधिक काम होना है,इसके लिए डीपीआर इत्यादि बन रहा है. आठ से दस हजार करोड़ के रोड प्रोजेक्ट पर पहले से काम चल रहा है. ऐसे में अपना ऑफिस नहीं होने की वजह से कई परेशानियां होती है.
इसे भी पढ़ें: बिरसा हरित ग्राम योजना: फलदार पौधा लगाने में गुमला सबसे आगे, रांची चौथे स्थान पर




