
Giridih: औद्योगिक क्षेत्र उदनाबाद के जम्बाद में गिरिडीह के मोंगिया स्टील समूह के नेशनल बाॅलीवाॅल अकादमी में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ. समापन सोमवार की देर रात हुआ. समापन समारोह में नेशनल बाॅलीवाॅल अकादमी के अध्यक्ष सह समूह के चैयरमेन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया भी शामिल हुए. दो दिवसीय प्रतियोगिता के बाद अकादमी में झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और बंगाल के 80 प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था. इस मौके पर अकादमी के कोच शुंभाकर चक्रवती ने कहा कि तीन दिनों का वक्त चयनित और परीक्षण के प्रकियाओं को पूरा करने में लगेगा. लिहाजा, हर प्रतिभागियों को उनके चयन होने की जानकारी वक्त पर दी जाएगी क्योंकि अकादमी ने एक-एक प्रतिभागियों के डाटा को सुरक्षित किया है और अब उनके योग्यता की पहचान होने के बाद चयन किया जाएगा. कोच ने प्रतिभागियों से कहा कि अकादमी ने 22 फरवरी को चयन होने वाले प्रतिभागियों को रिपोर्ट करने का निर्णय लिया है. चयन की प्रकिया के बाद प्रतिभागियों का फाईनल प्रशिक्षण शुरु किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में बजरंग दल और विहिप ने पुलवामा हमले के शहीदों को किया याद, नम आंखों से दी श्रद्धाजंलि
इधर दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह को लेकर मोंगिया समूह के चैयरमेन डा. मोंगिया ने कहा कि उन्हें खुशी है इस बात का है कि कई दुसरे राज्यों के प्रतिभागी यहां पहुंच कर मोंगिया के नेशनल अकादमी में शामिल हुए और अब एक-एक प्रतिभागी मोंगिया परिवार के सदस्य बन चुके है. ऐसे में उनके शिक्षा से लेकर हर सुविधा का ध्यान रखना समूह का फर्ज है. चेयरमेन ने कहा कि चयनित होने वाले प्रतिभागियों को इंटरनेशनल स्तर का प्रतिभागी तैयार करने में मोंगिया समूह हर संभव प्रयास करेगा. समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इधर समारोह में समूह के निदेशक गिन्नी सिंह सलूजा, सन्नी सिंह सलूजा, आदिल सिद्दकी, रविरंजन, वार्ड पार्षद असदउल्लाह और नागेन्द्र सिंह समेत कई मौजूद थे.





