
Chakradharpur: पशुपालन विभाग द्वारा मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड के 68 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया गया। मोके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, उप प्रमुख विनय प्रधान,पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर वसीम सिद्दीकी ने प्रत्येक लाभुकों को 15-15 बत्तख चूजा का वितरण किया । इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि बत्तख चूजा से ग्रामीण अपनी आमदनी का जीविका बना सकते हैं। बत्तख पालन कर बत्तख के साथ अंडा का उत्पादन कर अपनी आमदनी कर सकते हैं। इसके लिए ग्रामीणों को मेहनत करने की जरुरत हैं.
इसे भी पढ़ें: देवघर: समायोजन की मांग को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन 29 वें दिन जारी
पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर वसीम सिद्दीकी ने कहा कि आज लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए लाभुकों को 90 फीसद अनुदान राशि पर बत्तख चूजा का वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 15 बत्तख चूजा के लिए सरकार द्वारा 1700 रुपये दर निर्धारित हैं। लेकिन लाभुकों को मात्र 170 रुपये में बत्तख चूजा का दिया जा रहा हैं। इसके अलावा बत्तख को पालने के लिए दवा भी दिया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि बत्तख पालन कर लोग आमदनी का जरीया बना सकते हैं। आज एक बत्तख साल में 200 अंडा देता हैं। इससे लाभुक बत्तख का अंडा बेचकर भी अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




