
Giridih: डुमरी थाना इलाके के पंचवटी नगर के समीप घर में गृहस्वामी के बेटे विनय का शव सीलिंग पंखे में फंदे से झूलता मिला। डुमरी थाना इलाके की यह घटना गुरुवार का ही बताया जा रहा है। लेकिन देर रात युवा गृह स्वामी का शव फंदे से झूलता हुआ विनय के भाड़ेदार और बैंक कर्मी संजीव कुमार ने देखा। इस दौरान बैंक कर्मी ने ही घटना की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दिया। तो पुलिस भी पंचवटी नगर के विनय कुमार के घर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम में भेज कर जांच में जुट गई। वैसे गृहस्वामी के बेटे विनय ने आत्महत्या किया है या उसकी हत्या हुआ। ये फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है। क्योंकि मृतक के जेब से ऐसा कोई पर्ची नही मिला। जिसे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। लेकिन घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को हुआ तो उसकी पत्नी भी घर पहुंची। पति के शव को देखते ही पत्नी बेहोश हो गई.
इसे भी पढ़ें: 15 लाख के इनामी नक्सली मिथिलेश ने किया सरेंडर, चंद्रपुरा स्टेशन थाना पर हमला कर 2 दर्जन हथियार लूटने सहित कई मामले में था संलिप्त
जानकारी के अनुशार उसकी पत्नी गुरुवार को डुमरी से बाहर गई हुई थी। पति का शव कमरे में मिलने की जानकारी होने के बाद वो घर लौटी। जानकारी के अनुशार मृतक विनय जब बीते गुरुवार दोपहर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उनके भाड़ेदार संजीव ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नही खुला। इसके बाद संजीव अपने ड्यूटी पर बैंक चले गए। देर शाम जब लौटे, तो देखा की दरवाजा बंद ही है। इसके बाद संजीव ने अकेले दरवाजा तोड़ा, तो देखा की उनके मकान मालिक के बेटे का शव फंदे से झूल रहा है। इस दौरान संजीव ने डुमरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया। और उनकी पत्नी को भी पति के मौत की मौत की बात बताई। न्यूज विंग भी लोगो से अपील करता है किसी कारणवश आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। अंधेरा है तो जीवन में उजाला आना तय है।




