नयी दिल्ली: उत्तरी ग्रिड के फेल हो जाने से उत्तर भारत के सात राज्यों में बिजली गुल हो गई है. रात दो बजे उत्तरी ग्रिड फेल हो जाने से दिल्ली समेत उत्तर भारत के सात राज्यों में अंधेरा छा गया. इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब हैं.
बिलजी गुल होने का सबसे बुरा असर ट्रेन यातायात पर पड़ा है. दिल्ली बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर जाने और आने वाली ज्यादातर ट्रेनें जहां की तहां रुकी पड़ी हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रिड फेल होने से पूरी दिल्ली में बिजली का संकट पैदा हो गया है. रात दो बजे से लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं. बिजली नहीं होने से दिल्ली मेट्रो सेवा भी ठप हो गई है. आगरा के पास ग्रिड में खराबी का पता चला है.




