Ramgarh

रामगढ़ उपचुनाव में झारखंड पार्टी के युवा उम्मीदवार संतोष महतो ने किया नामांकन, झापा उम्मीदवार से उपचुनाव हो सकता है त्रिकोणीय 

Ramgarh: 2019 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी की ममता देवी और आजसू की सुनीता चौधरी के बीच हुआ था. जिसमें ममता देवी 28718 मतों से जीती थी. सोमवार को संतोष महतो के नामंकन के बाद झारखंड़ पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक महतो ने पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर रामगढ़ विधानसभा के सबसे योग्य और शिक्षित प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा और मुझे विश्वास है कि रामगढ़ की जनता इस बार बदलाव के मूड है और इस बार हमारी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: Ramgarh: भारतीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार महतो ने किया नामांकन

वही झारखंड़ पार्टी के प्रत्याशी ने अपने नामांकन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ विधानसभा में आज परिवारवाद चरम है और जिस विधानसभा में परिवारवाद हावी वँहा क्षेत्र का विकास नही अपने परिवार का विकास में लग जाते है. आज रामगढ़ की जनता देख रही है. ममता देवी लगभग तीन वर्षो तक विधायक रही लेकिन विकास का कोई काम नही किया यही हाल सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का है इन्होंने तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया लेकिन क्षेत्र में कोई विकास नही दिखा आज भी यंहा को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में पलायन करना पड़ता है क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने विधानसभा को बेहतर शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध नही करा सके.

यही हाल स्वास्थ्य,रोजगार सभी क्षेत्र में है ,मेरे जैसा पढ़ा लिखा युवा को आज राजनीति में आने की जरूरत क्यों पड़ी. रामगढ़ में आज भ्रस्टाचार चरम पर है जनता की विकास कम चुनाव जितने के बाद माननीय अपने विकास में लग जाते है इसलिए मैं चुनाव मैदान में उतरा हु और मुझे विस्वास है कि रामगढ़ की जनता अपना प्यार मुझे देगी और इस बार मैं रामगढ़ विधानसभा से भारी मतों से जीतकर आऊंगा क्योकि मैं रामगढ़ की माटी में मैं पला बढ़ा हु इसलिए परिवारवाद से ऊपर उठकर मैं इसका विकास करूंगा. इस मौके पर झारखंड़ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजित कुमार, प्रधान महासचिव अशोक भगत, रांची महिला जिला अध्यक्ष अंशू एक्का लकड़ा समेत पार्टि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button