Ramgarh

Ramgarh: भारतीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार महतो ने किया नामांकन

Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय विकलांग पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार महतो ने सोमवार को  समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष  डॉ शमशेर आलम राही ,पार्टी के मीडिया सेल अध्यक्ष अतहर अली समेत कई लोग मौजूद थे. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यधारा की पार्टियों और उनके विधायकों  ने राजनीति को महज स्वार्थ पूर्ति का जरिया बना लिया है. ना यहां शिक्षा के क्षेत्र में कोई कार्य हो रहा है और ना ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम किया जा रहा है. हद तो यह है हेरा फेरी और भ्रष्टाचारी के रिकॉर्ड बन रहा है.
इसे भी पढ़ें: कृषि विपणन शुल्क विधेयक किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं, 8 फरवरी को व्यापारियों की राज्यस्तरीय बैठक

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि रामगढ़ में उपचुनाव की जो नौबत आई है वह भी किसी से छुपी नहीं है. विधायकी जाने के बाद उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है. कुल मिलाकर कहे तो शरीर से स्वस्थ नेताओं ने झारखंड को आज अस्वस्थ कर दिया है. यही कारण है कि  एक अपंग व्यक्ति को चुनाव के मैदान में उतरना पड़ रहा है. यहां की जनता और मतदाताओं का साथ मिला तो मेरी प्राथमिकता होगी के झारखंड में जमीनी स्तर पर काम किया जाए. उन्होंने कहा कि  शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क के क्षेत्र में कार्य मेरी प्राथमिकता होगी.

Related Articles

Back to top button