
Ranchi: झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लगता है कि अब झारखंड में चुनाव नजदीक है.इसी वजह से एक माह में दो बार केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा हुआ है.अपने दौरे के दौरान मंत्री लोभ लुभावने वादे लोगों से कर रहे है. एक तरह से अच्छी बात है कि झारखंड केंद्रीय मंत्रियों को बेहतर लग रहा है. श्री भट्टाचार्य रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि पिछले चुनाव में कोल्हान पूरी तरह से साफ हो चुका था. संथाल ने भी करारा जवाब दिया था.भाजपा को झारखंड की जनता ने करारा जवाब दिया था. अब फिर से अपनी जमीन तालशने में जुटी है.
तीन साल बाद फिर वापस लौट आये
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी और अन्य बड़े नेताओं ने खूब झारखंड के दौरा किया था. लेकिन बीच में तीन साल सभी गायब हो गए.अब फिर जब चुनाव होने वाला है तो वह वापस लौट गए है. उन्होंने कहा कि पिछ्ले एक वर्ष से अधिक समय से झारखंड के लोग ED और CBI का नाम सुना. इसके बाद पहली बार शेल कंपनी का नाम सुना.यह वैसा ही था जैसे कोरोना के समय रेमडेसिविर, oxy मीटर कई नाम सुना, जो कभी नहीं सुना था.
इसके बाद शेयर मार्केट में अडानी के घटते शेयर के बारे में भी केंद्र को घेरा. सुप्रियो ने कहा कि देश के एक उद्योगपति 2014 के बाद इतना आगे बढ़ गए कि वह दुनिया में सबसे उपर हो गए. लेकिन अमेरिका की एक रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई को उधेड़ कर रख दिया. उन्होंने अमित शाह पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि अडानी इतना ऊपर कैसे गया.
बैंक संकट में है बीमा कंपनी घाटे में गयी, इसका जवाब कौन देगा
श्री भट्टचार्य ने कहा कि गौतम अडानी के एक भाई जो काली कमाई को सफेद कर रहे है. इसपर ED कब पहुंचेगी. इसके अलावा अडानी के शेयर गिरावट के वजह से बैंक संकट में है बीमा कंपनी घाटे में गयी.आखिर इसका जवाब कौन देगा.उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के मौके पर स्वागत में कभी कोई मशाल जुलूस नहीं निकाला करता था. लेकिन उनके स्वागत में निशिकांत दुबे के नेतृत्व में मशाल जुलूस से स्वागत किया. इससे साबित होता है कि अमित शाह का खुल कर विरोध नहीं कर सकते इसी वजह से स्वागत के नाम पर विरोध किया गया.ऐसा ना हो कि अब दोबारा अमित शाह झारखंड आये तो स्वागत के नाम पर भाजपा नेताओं के द्वारा पुतला दहन ना कर दे. जो मशाल जुलूस निकाल सकते है वह पुतला भी दहन कर सकते है.
अब बाबा को भी भाजपा प्राइवेट लिमिटेड बनाने पर तुली है
उन्होने कहा कि जब अमित शाह देवघर पहुंचे तो मंदिर को बंद कर दिया गया,भक्त किनारे खड़े हुए थे.ऐसा कभी नहीं हुआ था.क्या अब बाबा को भी भाजपा प्राइवेट लिमिटेड बनाने पर तुल गई है. उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है.भाजपा के लोगों को इस बात पर अपना पक्ष रखना चाहिए था.भगवान का घर कभी बंद नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गौतम अडानी मामले में सेबी RBI को खुल कर बोलना चाहिए ,और जो रांची में ED दफ्तर है इनके सभी अधिकारियों को मुंबई जाना चाहिए और जांच करना चाहिए. देश के एयरपोर्ट ,बंदरगाह को अडानी को दे दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: मेयर की शिकायत मामले में अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया, फाइल की मांगी कॉपी




