
chaibasa : ठेकेदार के मनमानी रवैया के कारण धूल से परेशान लोगो ने सिंहपोखरिया- चाईबासा सड़क एन एच-75 ई सड़क जाम कर दिया है. सड़क के बीचो-बीच टायर जलाकर ग्रामीण जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग, साथ ही सड़कों पर पानी छिड़काव करने की मांग की. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने गीतिलपि चौक को युवा कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जाम कर दिया, कांग्रेस जिला कमेटी एवं महिला कांग्रेस और दर्जनों गांव के ग्रामीण मुंडा एवं गणमान्य नागरिक गण उक्त सड़क जाम कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, और प्रशासन से सड़क से उड़ रहे धूल धक्कड़ से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं. रविवार की सुबह से जिला मुख्यालय स्थित शहर चाईबासा के गितिलपी चेक नाका पर एन एच-75 ई सडक को ठेकेदार के द्वारा जल छिड़काव न करने के कारण ग्रामीणो ने सड़क पर टायर जलाकर सड़क पूरी तरह से जाम कर दिया है. काफी दिनों से ग्रामीणों को सड़क पर चलने वाले वाहनों से धूल से ग्रामीण काफी परेशान हो रहे थे.उसके बावजूद भी ठेकेदार के द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था. जिस कारण यूथ कांग्रेस के अगवाई मे ग्रामीणो के साथ सड़क जाम कर दिया गया. इस सड़क जाम करने में महिलाएं भी काफी संख्या में सड़क पर उतर गई हैं और सड़क जाम का समर्थन कर रही हैं. जिला महिला अध्यक्ष नीतिमा बारी, सचिव जया सिंकु आदि उपस्थित है.




