ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : कुत्तों के आतंक से केरा और रांगरिंग के ग्रामीण परेशान, आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज

Chakradharpur : कुत्तों की आतंक से इन दिनों केरा, कराईकेला के रांगरिंग गांव के लोग परेशान हैं। राह चलते लोगों पर कुत्ता काट रहे हैं. शुक्रवार को कुत्तों के काटने से इन दो गांव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने की सूचना है. कुछ घायलों का अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज हुआ है. कुत्तों की आतंक से ग्रामीण घबराए हुए हैं और घरों से निकलना बंद कर दिए हैं. बताया जाता है कि केरा गांव के एक साढ़े चार वर्षीय बच्चा राघव दास स्कूल से लौट रहा था, तभी रास्ते पर एक कुत्ता काट लिया. इसी तरह रांगरिंग गांव के सत्यभामा देवी, योगेंद्र प्रधान, मोतीराम मुंडा आदि घायल हुए हैं. उनका अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद छोड़ दिया गया.

Related Articles

Back to top button